तेज रफ्तार का कहर, बिजनौर मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आये पति पत्नी की मौत
बिजनौर, उ.प्र.। बिजनौर मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आये बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर चांदपुर थाना क्षेत्र मे चांदपुर धनौरा मार्ग पर बागड़पुर गांव मे हुई है। पति पत्नी अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने आये थे और अपने गांव लौट रहे थे। इनकी पहचान अमरोहा जिले के बछरायूं गांव के फकीरों वाला मोहल्ला निवासी इरशाद और उनकी पत्नी अंजुम के रूप मे हुई है। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात वाहन इन्हे कुचलते हुये फरार हो गया। जानकारी मिली है कि इरशाद मजदूरी करके अपना परिवार चलाते थे। फिलहाल चांदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद अज्ञात वाहन के बारे मे पता लगाया जा रहा है।
तेज रफ्तार का कहर, बिजनौर मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आये पति पत्नी की मौत
November 13, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments