Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वृंदावन के कथावाचक पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

 

वृंदावन के कथावाचक पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
यूपी डेस्कः
वृंदावन के सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर एक महिला द्वारा दुष्कर्म और अश्लील वीडियो कॉल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक महिला जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे में रहती है ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि साल 2023 में सत्संग के दौरान उसकी पहचान महाराज से हुई थी। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने और दीक्षा दिलाने का भरोसा देकर उनका संपर्क बढ़ा। आरोप है कि वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में बुलाकर 04 नवम्बर 2025 को उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और अश्लील वीडियो कॉल तथा रिकॉर्डिंग की गई। डॉ. इंद्रदेव महाराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और धन उगाही (रुपए वसूलने) की कोशिश करार दिया है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज जीरो एफआईआर को आगे की जांच के लिए वृंदावन पुलिस के पास भेजा गया है और इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad