Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जमीनी को लेकर हुये खूनी संघर्ष मे युवक की मौत

 

जमीनी को लेकर हुये खूनी संघर्ष मे युवक की मौत
बिजनौर, उ.प्र.।
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के राहूनगली गांव मोहल्ला गोविन्दनगर मे जमीनी विवाद मे दो पक्षों मे हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव मे तनाव का माहौल है।

आपको बता दे की बीती रात करीब 9.30 बजे गांव राहूनंगली निवासी अरविंदर सिंह उर्फ पूरन सिंह (37) का जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान धारदार हथियार लगने से अरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह भी घायल हुये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

डाक्टर ने अरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और सिख समुदाय के लोग सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सामने हंगामा करते हुए आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुँचे सीओ देश दीपक सिंह ने परिजनों को समझाया और आरोपियो के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बिजनौर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad