Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट, सुरक्षा के तैयारियों की हुई परख

 


सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट, सुरक्षा के तैयारियों की हुई परख
बस्ती, 22 नवंबर।
जनपद में रविवार शाम छह बजे सायरन बजने के साथ सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज के तहत सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराया गया। कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक आयोजित अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता तथा नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखा गया। 

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से आपात स्थिति में नागरिकों एवं संबंधित विभागों की भूमिका को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मॉक एक्सरसाइज के तहत सायरन के माध्यम से लोगों को संभावित आपातस्थिति के प्रति सतर्क रहने का संकेत दिया गया तथा ब्लैकआउट की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बंद रखने और रोशनी को बाहर दिखाई देने से रोकने संबंधी उपायों का अभ्यास कराया गया। 

जिला प्रशासन द्वारा मॉक एक्सरसाइज को लेकर पूर्व में ही तैयारियां की गई थीं। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, विद्युत विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे किसी भी आपातस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि ऐसे सुरक्षा अभ्यासों को गंभीरता से लें, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। 

इस तरह के अभ्यास जनसुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत,उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डेन डा. कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन डा. वी.के. वर्मा सहित आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन, आपदा मित्र,यातायात, विद्युत, अग्नि सुरक्षा, से संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad