पत्रकार को पितृशोक, एनपीसी ने दी श्रद्धांजलि
बस्ती, 26 नवम्बर। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार पाण्डेय के पिता श्री शत्रुघन पाण्डेय के निधन से शोकाकुल नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) के पत्रकारों ने शिविर कार्यालय पर शोकसभा कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और दिंवगत की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया। संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपने पिता की सेवा शुश्रूसा मे कोई कसर नही छोड़ा।
अति व्यस्त रहने के बावजूद उनका पूरा परिवार पिता की देखभाल मे लगा रहता है। जिलाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि पिता का चला जाना अति पीड़ादायक होता है लेकिन जीवन तभी है जब मरण होता है। कोई अमर नही है सभी को इस क्षण का सामना करना होता है। भगवान पीड़ित परिजनों को इस दुख का सामना करने का साहस दें। शोकसभा मे प्रमुख रूप से रत्नेन्द्र पाण्डेय पंकज, राममोहन पाल, वसीम अकरम, संतोष श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, गंगाराम गौतम, रत्नेश श्रीवास्तव, विजय कुमार मिश्रा, कृष्णनंदन उपाध्याय, सतेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पत्रकार को पितृशोक, एनपीसी ने दी श्रद्धांजलि
November 26, 2026
0
Tags

.jpeg)





Post a Comment
0 Comments