Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महकमे को बदनाम कर रही है पटेल चौकी, आला अफसर बेफिक्र

 

महकमे को बदनाम कर रही है पटेल चौकी, आला अफसर बेफिक्र
बस्ती, 06 नवम्बर।
पुलिस महकमे की पटेल चौकी धनउगाही को लेकर चर्चा मे है। यातायात पुलिस हो या सिविल पुलिस, किसी को आसानी से ट्रैप किया जा सकता है। चार पहिया वाहन व भारी वाहनों को टारगेट कर रोजाना मोटी रकम वसूल की जा रही है। जनता की नजर मे महकमे के बड़े अफसर भी बदनाम हैं। 

आम धारणा है कि वसूली की रकम ऊपर भेजी जा रही है, वरना एक दिन भी ये मनमानी नही चल पाती। पटेल चौकी इंचार्ज भी पक्ष विपक्ष दोनो से धनउगाही कर महकमे को बदनाम करने मे कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर शिकायकर्ता ने कहा किसी दुकान मे छिपकर कभी भी धनउगाही करते हुये वीडियो बनाया जा सकता है। लेकिन जनता या राहगीर कोई लफड़ा नही मोल लेना चाहता। 

वह सुविधा शुल्क दो, आगे बढ़ो का सिद्धान्त अपनाता है और अपना काम आसान बनाता है। पटेल चोकी पर कोई शिकायत आती है तो समस्या का उचित समाधान निकालने की बजाय दोनो पक्षों से डीलिंग शुरू हो जाती है और धीरे से सुविधा शुल्क हाकिम तक पहुंच जाता है। ऐसे कई उदाहरण है जो महकमे को शर्मसार करने के लिये काफी हैं। अच्छा होगा यदि जिले के आला अफसर पटेल चौकी पर नजर रखें और महकमे को शर्मसार होने से बचाने को आगे आयें, वरना साक्ष्य के साथ सच्चई सामने लाने मे वक्त नही लगेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad