रेप पीड़िता के पिता को फर्जी रेप केस
मे फंसाने की साजिश, कान्स्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
यूपी डेस्कः मऊ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की के पिता को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग लड़की ने पहले इसी कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया था। आरोप है कि कांस्टेबल ने अपने खिलाफ दर्ज पुराने दुष्कर्म के मुकदमे में सजा से बचने और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के लिए तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विशाल भारती, सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार के रूप में हुई है। चारों को शनिवार सुबह करीब 5ः30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, 23 जुलाई को कोतवाली नगर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नाबालिग लड़की के पिता ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कांस्टेबल विशाल भारती को भी करीब सात महीने जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल मऊ की सेशन कोर्ट में पुराने मामले की सुनवाई चल रही है।
पुलिस के अनुसार, यह साजिश 2023 में विशाल भारती के खिलाफ दर्ज एक रेप केस से जुड़ी है। उस समय विशाल भारती मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस स्टेशन में तैनात था। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि भारती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और उसके अंतरंग वीडियो वायरल कर दिए। इस मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस का आरोप है कि पुराने मामले में सजा मिलने के डर से, भारती ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक साजिश रची। उसने शिकायतकर्ता महिला को पैसे देकर लड़की के पिता के खिलाफ रेप का एक नया मामला दर्ज करवा दिया। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रेप पीड़िता के पिता को फर्जी रेप केस मे फंसाने की साजिश, कान्स्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
October 31, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments