बस्ती मे फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
बस्ती, 01 नवम्बर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बड़ेरिया बुजुर्ग गांव मे घर के अंदर फंदे से लटकती हुई युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह 8.00 बजे हुई, इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। युवक की पहचान 32 वर्षीय आशीष पुत्र रंजीत के रूप मे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो पायेगा कि युवक ने किन परिस्थितियों मे आत्मघाती कदम उठाया। आशीष अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया।
बस्ती मे फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
November 01, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments