Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने की सलाह

‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत 
रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने की सलाह

बस्ती 16 नवम्बर।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा आज ग्राम पखेरी, ब्लाक हर्रैया, बस्ती में ‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत कृषक जागरूकता एवं तकनीकी गोष्ठी में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय सिंह ने कहा कि टिकाऊ कृषि ही पर्यावरण संरक्षण और किसानों की दीर्घकालिक समृद्धि की कुंजी है।




उन्होंने जोर देकर कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भरता से मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता धीरे-धीरे कम हो रही है और खेती की लागत बढ़ रही है, इसलिए जैव-उर्वरक, जैविक खाद और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन जैसी टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ कम लागत में अधिक शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पी.के. मिश्रा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सब्जी उत्पादन और फलदार पौधों के बागवानी प्रबंधन पर विशेष रूप से जानकारी दी।

 

जनपद के उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने कृषि विभाग से संबंधित योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा राजकिशोर, तकनीकी सहायक संदीप कुमार शुक्ला, कुलदीप कुमार, ग्राम प्रधान घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आर बी सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक मात्रा के प्रयोग पर बल दिया तथा यूरिया की टॉप-ड्रेसिंग के समय नैनो यूरिया, राइजोबियम, पीएसबी और पोटाश सोल्यूबलाइजिंग बैक्टीरिया के समन्वित प्रयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की विधि बताई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad