NPC का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष चुने गये राजमुकार पाण्डेय
बस्ती, 26 नवम्बर। नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश मणि त्रिपाठी की देखरेख मे सकुशल सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 25 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करनी थी।
कुल सात पदाधिकारियों व सात सदस्यों का निर्वाचन होना था, खास बात ये रही कि सभी पदों पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुये, इसलिये मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सभी को निर्विरोध निर्वाचित किये जाने की घोषणा की गईं। इस प्रकार राजकुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष, रत्नेनद्र पाण्डेय पंकज उपाध्यक्ष, डा. नवीन सिंह महामंत्री, अब्दुल कलाम मंत्री, रियाज अहमद संगठन मंत्री, दुर्गाप्रसाद कोषाध्यक्ष तथा राममोहन पाल निर्विरोध समप्रेक्षक निर्वाचित हुये।
इसके साथ ही विजय कुमार मिश्रा, रत्नेश श्रीवास्तव, वसीम अकरम, व्यासमणि त्रिपाठी, गंगाराम, मो. आलम तथा कृष्णनंदन उपाध्याय को सदस्य निर्विरोध सदस्य पिवा्रचित किया गया है। संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य चुनाव अधिकारी को सम्पूर्ण प्रक्रिया को निर्विवाद व सकुशल सम्पन्न कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। एनपीसी के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाईयां व शुभकामनायें दिया है साथ ही पत्रकारिता के आदर्शो के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
NPC का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष चुने गये राजमुकार पाण्डेय
November 26, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments