Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दबंगों ने पीटाः F.I.R, दर्ज कर कार्रवाई की मांग



बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सादुल्लाहपुर निवासी गोपी पुत्र राम मूरत ने अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में राम मूरत ने कहा है कि गांव के ही महीबुल्लाह ने गत 24 जनवरी की शाम लगभग 8 बजे उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुये गालियां दी। विरोध करने पर महीबुल्लाह और उसके साथियों ने गोपी को बुरी तरह से मारा पीटा। उसके सिर, हाथ व शरीर में काफी चोटे आयी हैं। गोपी ने 112 पर सोनहा पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा और थाने ले गई। गोपी के अनुसार पुलिस चोटों का मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज करने की जगह सुलह करने का दबाव बना रही है। गोपी ने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उसके परिवार के जान माल की रक्षा किया जाय क्योंकि दबंग कोई भी हरकत कर सकते हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad