Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बागीचे में मिली 12 साल के बच्चे की लाश


सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.।
जिले में इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला समय माता थानांतर्गत पचपेड़वा गांव में रविवार दोपहर को गायब हुये 12 साल के रात में करीब 10.30 बजे गांव के बाग में मिली है। सागौन के बग में लाश को पत्तों से ढक कर छिपाया गया था। बच्चे के गले पर निशान पाये गये हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को पीएम के लिये भेजा है।


गांव निवासी स्व. राम सुमेर का 12 वर्षीय बेटा श्याम सुंदर दोपहर में गांव स्थित अपने सागौन के पेड़ वाले बाग में गया था। करीब दो बजे वह बाग से गायब हो गया। परिजन और गांव वाले लगातार बच्चे को खोज रहे थे। खोजते-खोजते रात हो गई। रात में फिर खोजबीन शुरू की गई तो करीब साढ़े दस बजे सागौन के पत्तों से कुछ छिपा दिखा। पत्तों को हटाया गया तो वहां श्याम सुंदर की लाश मिली। घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। श्याम सुंदर कक्षा 4 में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बालक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad