Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने फूंक दिया ससुरालियों का घर


यूपी डेस्कः
प्रयागराज जिले में एक विवाहिता की मौत को लेकर मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा जो देर रात तक जारी रहा। विवाहिता के मायके वालों ने शव देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया और विवाहिता के ससुरालियों का घर फूंक दिया। विवाहिता के हाथ में लगी मेहंदी भी नहीं छूटी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।


Married woman dies, parents burn down in-laws' house


बताते हैं कि बीते फरवरी माह यानी कि लगभग एक माह पूर्व झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज में बड़ी धूमधाम से हुई थी। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों की मांग भी पूरी की। आरोप है कि सगाई के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। उसे भी पूरा किया गया। सोमवार रात लगभग 10ः30 बजे के बाद लड़की पक्ष को ससुरालियों के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लड़की अपने कमरे का दरवाजा दोपहर बाद लगभग 3ः00 बजे से ही बंद कर रखा है। मौके पर जब लड़की पक्ष से जुड़े कई लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर अंशिका केसरवानी का शव मौजूद था।



शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया। बात और आगे बढ़ गई। इसी बीच किसी ने मकान के निचले हिस्से में आग लगा दिया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर ऊपरी तल पर कई लोग फंसे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने मुश्किल से कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दूसरी ओर मायका पक्ष के लोगों ने पति पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आग लगने से मकान में फंसे ससुर राजेंद्र केसरवानी एवं सास शोभा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad