Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांवड़ियों ने पुलिस वैन मे की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को पीटा

कांवड़ियों ने पुलिस वैन मे की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को पीटा
यूपी डेस्कः
पुलिस अफसर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं, दूसरी ओर मौका मिलते ही कांवड़िये उन्हे पीट पीट कर लहूलुहान कर रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है जहां पुलिसकर्मी अपनी जान बंचाने के लिये गन्ने के खेत मे जाकर छिप गया। वहां भी कांवड़ियों ने उसे नही बख्शा, लाठी डंडों और लात घूसों से जमकर पिटाई की। 


इस मामले मे पुलिस का बयान ऐसा आया है जिससे लगता है कि पुलिस कांवड़ियों से डरी हुई है। मामला दौराला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी मौके पर जल्दी पहुंचने के लिये सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। कांवड़ियों ने पुलिस जीप मे तोड़फोड़ की और दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर उनके कपड़े फाड़ दिये, उनकी जमकर पिटाई की। 


पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला रविवार और सोमवार की रात का बताया जा रहा है। मेरठ पुलिस का कहना है कि दौराला पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया तथा दोनों पक्षों को थाने लाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।र् उन्हे समझा बुझाकर गंतव्य को रवाना किया गया, किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। फिलहाल मौके पर कानूनी व्यवस्था की स्थिति एकदम सामान्य है।






Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad