Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कंगना के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, लखनऊ मे एफआईआर दर्ज करने की मांग



कंगना के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस,
लखनऊ मे एफआईआर दर्ज करने की मांग

लखनऊ, उ.प्र. (अथर्व श्रीवास्तव)
 जंतर मंतर के प्रोटेस्टर्स पर कंगना रनौत द्वारा की गई आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिये राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। 


अनामिका यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि 30 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के संबंध में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिया गया एक सार्वजनिक बयान विभिन्न समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, इस बयान में प्रदर्शन कर रहे युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और नई पीढ़ी के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। देश की बेटियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बयान में युवाओं के माता-पिता की परवरिश पर भी सवाल उठाए गए।


तहरीर में कहा गया है कि यह कथित बयान केवल प्रदर्शनकारियों का नहीं, बल्कि देश की नई पीढ़ी, महिलाओं, युवाओं और उनके परिवारों का सामूहिक अपमान है। इस तरह का सार्वजनिक वक्तव्य समाज में आक्रोश, वैमनस्य और अशांति पैदा कर सकता है तथा करोड़ों लोगों की भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाता है। अनामिका यादव ने मांग की है कि कंगना रनौत के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad