एक्सिस बैंक मे काम करने वाली
युवती ने लगाई फांसी, कारण जानने मे जुटी पुलिस
यूपी डेस्कः सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रही बैंककर्मी ने शनिवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। कुछ देर बाद युवती के परिवार वाले भी पहुंच गये। सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवती का शव और मोबाइल कब्जे में ले लिया है। अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के सुबोध नगर निवासी राजेंद्र राणा की बेटी प्रतिभा राणा एक्सिस बैंक हरथला में कर्मचारी थी। वह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक किराये के मकान में करीब डेढ़ साल से रहती थी।
रात में किसी वक्त बैंककर्मी ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। कमरे में कूलर चल रहा था। रोजाना की तरह वह जब शनिवार सुबह बैंक नहीं गई तो अन्य किरायेदारों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब वह दोपहर तक भी बाहर नहीं आई तो किरायेदारों ने मकान मालिक दीपक को बुलाया। इसके बाद कमरे में लगे रोशनदान से देखा तो प्रतिभा फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर सुसाइड करने की वजह तलाश करेगी। युवती ने पिता ने बताया कि बेटी ने हमसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं बताई थी। फोन पर रोजाना बात होती थी। सबकुछ सामान्य था। मृतका की पहचान 26 वर्षीय प्रतिभा राणा के रूप में हुई, जो अमरोहा की रहने वाली थीं और एक्सिस बैंक की हरथला शाखा के लोन विभाग में कार्यरत थी, वह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थीं।





Post a Comment
0 Comments