Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया


बस्ती, 23 मार्च
(जीशान हैदर रिज़वी)। लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास रामजानकी मार्ग पर बने पुलिया के नीचे मे 28 वर्षीय राजकुमार की लाश मिली थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। युवक घटनास्थल के निकट स्थित मृतक के युवांश पिंग फार्म व मीट शाप की देखभाल भी करता था।

Lalganj police arrested the murder accused

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को शनिवार दोपहर को मरवटिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी रुधौली सतेंद्र भूषण त्रिपाठी नें बताया अभियुक्त इस्माइलपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र उर्फ झिनकू पुत्र मुख्तार मृतक राजकुमार का टैम्पू चलाता था तथा उसका सूकर पालन व मीट की दुकान देखता था। रुपए के लेनदेन में प्रायः दोनों में विवाद होता रहता था। अभियुक्त नशेड़ी था और उसका काफी दिनो से स्वजनो से भी अनमन था। स्वजनों ने उसे सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था। तीन माह बाद जब घर आया तो उसने अपने परिवार वालों से दूरी बना लिया। एक माह पहले झिनकू का संपर्क राजकुमार से हुआ और वह उसका टेंपो चलाने लगा।



राजकुमार के बाहर रहने पर वह सूकर फार्म भी देखता था। 17 मार्च रविवार की रात दोनों इस्माइलपुर गांव निवासी जयहिन्द के यहां गन्ना बुवाई के बाद आयोजित पार्टी मे खाना खाने गए थे। दोनों शराब के नशे मे थे। हिसाब को लेकर दोनो में फिर विवाद हो गया। दोनों भोजन के बाद वापस पिग फार्म पर आए तो झीनकू पिग फार्म में बनी झोपड़ी में और राजकुमार पुलिया के नीचे तखत पर सो गया। रात में झिनकू उठा और सूकर काटने वाले धारदार हथियार से राजकुमार के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात कर अभियुक्त कलवारी होते हुए टांडा पुल पार करके भागते समय राजकुमार का मोबाइल टांडा पुल के पास फेंक दिया। राजकुमार तीन भाई में दूसरे नंबर का था। इनके दो लडकी और एक लडका था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad