Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे कालर से मारपीट करने वाला आरक्षी निलंबित



बस्ती मे कालर से मारपीट करने वाला आरक्षी निलंबित
बस्ती, 18 जून।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत भरवालिया गांव में बुधवार को सिपाही और युवक के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक के बीच मारपीट होती दिख रही है। गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसने पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में हाथापाई होने लगी। 



घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को जमीन पर गिराकर उसे जूतों से बूट से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के सज्ञान मे आते ही आरोपी आरक्षी को तत्कल निलंबित कर दिया। मामले को लेकर चर्चायें जारी हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad