यूपी डेस्कः कानपुर में खेल-खेल में 9 साल की बच्ची ने फांसी लगा ली। घाटमपुर के रहने वाले महेश कुमार दादानगर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे बर्रा इलाके में 3 मंजिला मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार में पत्नी सुमन और 3 बच्चे सोनाक्षी (9), मीनाक्षी (7) और आयुष (4) हैं। महेश ने बताया कि सोमवार को वह काम पर गए थे। पत्नी देर शाम बाजार सब्जी खरीदने गई थी।
Innocent child dies while playing sports, creates chaosछोटी बेटी मीनाक्षी पड़ोस में रहने वाली खुशी के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर में बड़ी बेटी सोनाक्षी और आयुष थे, जोकि खेल रहे थे।’’ 4 साल के आयुष के मुताबिक, वह सोनाक्षी के साथ खिड़की के पास पलंग पर खेल रहा था। खेलते-खेलते सोनाक्षी ने गले में अंगोछा डालकर फंदा जैसा बनाया। फिर एक छोर खिड़की से बांध दिया। तभी उसका पैर पलंग से फिसल गया। वह फंदे पर ही झूलने लगी। आयुष कुछ समझ पाता, इससे पहले सोनाक्षी की मौत हो गई। आयुष चिल्लाने लगा, लेकिन दरवाजा बंद था। इधर, ट्यूशन पढ़ने गई बहन मीनाक्षी को प्यास लगी, तो वह पानी पीने वापस घर आई। उसने देखा कि बेड के साथ लगी खिड़की के सहारे उसकी बहन फंदे पर लटकी हुई है।











Post a Comment
0 Comments