Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया प्रचार सामग्री का वितरण, मजबूत कैंपेनिंग के निर्देश- Congress President distributed campaign material, gave instructions for strong campaigning


बस्ती, 29 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव के प्रचार में तेजी लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों को ब्लाक व विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई और उन्हे प्रचार सामग्री के साथ कैंपेन करने का निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा गठबंधन पूरे प्रदेश में गठबंधन प्रत्याशियों की स्थिति काफी मजबूत है और भाजपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला है।


कांग्रेस का ऐतिहासिक घोषणा पत्र और समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत हैं, पूरे मनोयोग से लगकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करानी है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा मतदाताओं तक कांग्रेस की बात पहुंचनी चाहिये। कांग्रेस की नीतियों के आगे भाजपा की नीतियां निहायत दोयम दर्जे की है। जनता अब हिंदू मुसलमान, मीट मछली, मंगलसूत्र की मानसिकता से ऊपर उठ चुकी है। इसका साफ असर दो चरणों के चुनाव में दिखा है। स्पष्ट संकेत है कि इस बार देश की जनता को अहंकारी और संविधान विरोध सत्ता से छुटकारा मिलने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्या, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, सुरेन्द्र मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।



इस अवसर पर मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, रामभवन शुक्ल, शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, शेर मोहम्मद, रामचन्द्र चौहान, रेजा सिंह, नीलम विश्वकर्मा, लक्ष्मी यादव, विनोदरानी आहूजा, शकुन्तला देवी, रामबचन भारती, पवन तिवारी, विनय तिवारी, गणेश दूबे, बृजेश पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, ताहिर शेख, अजय प्रताप सिंह, राजकपूर, संजीव त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, अमरबहादुर शुक्ल, सर्वेश शुक्ल, सुजीत शुक्ल, बबलू आर्य, डीएन शास्त्री, राके?ा चौधरी, सूरज सोनी, प्रदीप चौधरी, भीम चौधरी, अर्जुन, सुबाष, चन्द्रशेखर चौधरी, सलाउद्दीन, फिरोज खान, हरिश्चन्द्र शुक्ल, रामनरायन, अरूण सिंह, प्रमोद चौधरी, सोमनाथ संत, अलीम अख्तर, रविन्द्र सिंह राजन, रामगोपाल, प्रताप नारायण मिश्र, कपिलदेव यादव, जयप्रकाश अग्रहरि, राजबहादुर निषाद, इं. चन्द्रशेखर वर्मा, राकेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad