वाराणसीः चचेरे भाई ने की 13 साल की मासूम संग दरिंदगी, गिरफ्तार
यूपी डेस्कः वाराणसी के काशीराज अपार्टमेंट की बिल्डिंग में मिली 13 साल की बच्ची से रेप मामले में कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम में मोहल्ले में रहने वाले पट्टीदार आशीष उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या कर साक्ष्य छिपाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ जारी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट के 8 निशान मिले हैं। चेहरे पर दांत से कांटा गया था। आंख, पीठ और कमर के नीचे भी चोट के निशान हैं। माथे से खून रिस रहा था। प्राइवेट पार्ट पर भी चोट मिली है। डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया सीसीटीवी के आधार पर मोहल्ले के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था। इनमें एक युवक अपार्टमेंट की ओर जाता दिखा। युवक ने पूछताछ के दौरान खुद ही घटना कबूल की है। 29 वर्षीय आरोपी लड़की का चचेरा भाई है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुक्रवार को यहां एक अपार्टमेंट की छत पर रखी टंकी में 13 साल की बच्ची का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के हाथ बंधे थे, सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। आईजी के. एंजिलरसन ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बच्ची 2 दिन से लापता थी। परिजनों ने कैंट थाने में 26 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।













Post a Comment
0 Comments