Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में बस से टक की भिड़न्त, 2 की मौत, 14 घायल

देवरिया में बस से टक की भिड़न्त, 2 की मौत, 14 घायल




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 20 जून। जिले में बस एवं ट्रक में टक्कर हो जाने से दो की मौत हो गई जबकि चौदह अन्य के घायल होने की खबर है। घायलो का ईलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताईं जा रही है। जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस मदनपुर, बरांव मार्ग से होकर आजमगढ़ जा रही थी। मदनपुर थाना क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट बस की कपरवार की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक से भिड़ंत हो गई। 


घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बस में सवार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बिरवापुर गांव निवासी युवक बिट्टन( 20) और एक अन्य महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाईं है। जबकि 14 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा  सभी को इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया। तदुपरात महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। 


क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी कि बस में सवार सुरेंद्र सोनकर (35) पुत्र धंजू निजामाबाद, आजमगढ़, रूना पत्नी सुरेंद्र सोनकर निजामाबाद, आजमगढ़, अनुराधा (11) पुत्री शब्बू मऊ, शिवा पुत्र शंभूशंकर औरंगाबाद मऊ, इमान(1) पुत्र सहबाज मदनपुर, गरिमा (15) पुत्री कैलाश पति बड़हलगंज, ऊषा सिंह (36) पत्नी दीनानाथ सिंह, मोहरा देवरिया, बेचन (62) पुत्र जीवबंधन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, ज्ञानमती (55) पत्नी बेचन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, जोखनी (50) पत्नी दीनानाथ बाराबंकी, दीनानाथ (60) पुत्र कालीचरण बाराबंकी, सेराज (40) पुत्र अब्दुल मजीद रुद्रपुर, देवरिया सोना देवी (30) पत्नी लालमोहन रुद्रपुर देवरिया, आशा (38) पत्नी शेषनाथ लार टाउन देवरिया घायल हो गए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस संबंध मे अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad