Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परसरामपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

परसरामपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा



बस्ती, 20 जून।
परसरामपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त संतराम उर्फ गुड़्डू उम्र 21 वर्ष पुत्र राम सजन निवासी हरनहवा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को प्राथमिक विद्यालय जीवनरायनपुर से 19 जून को 17.00 बजे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। रवाना किया गया। बताया गया कि उक्त अभियुक्त पर 18 जून को अपने ही गांव की ही एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में परसरामपुर पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर तहसीलदार सिंह तथा कान्स्टेबल अनिरूद्ध कुमार, कान्स्टेबल बृजभूषण सिंह का योगदान रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad