Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BASTI . देवडांड मंदिर पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग, जांच में जुटी पुलिस

BASTI . देवडांड मंदिर पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग, जांच में जुटी पुलिस




कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव) मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर उचक्कों की नजर है। थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी गायघाट के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध देवडांड मंदिर पर बड़े मंगलवार को हनुमानजी का दर्शन करने आई दो महिलाओं के गले से उचक्कों ने सोने की चेन काट ली। मामले की जानकारी पीड़ित महिलाओं नें डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जाँच में जुट गई है।

             

बड़े मंगलवार को उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरो नें हिमांगिनी पत्नी मनीष पाल ग्राम सिरगोटवा थाना लालगंज और कुसुम पत्नी विशाल ग्राम कनैला थाना लालगंज के गले से उस समय चेन गायब हो गई जब वह दर्शन करने के बाद फेरी लगा रही थी। देवडांड स्थित हनुमानगढ़ी और ब्रह्मस्थान क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केंद्र है जहाँ प्रत्येक मंगलवार को मेला लगता है और हजारों लोगों की भीड़ होती है। 30 से ज्यादा की संख्या में दुकाने लगती हैं। इस मंदिर पर आये दिन चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती रहती हैं। 6 महीने पहले ताबड़तोड़ चेन निकलने की घटनाओं के बाद इस मंदिर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। क्षेत्रीय लोगों नें मंगलवार को पुलिस की निगरानी की मांग भी की थी, लेकिन घटनाओं को नज़रअंदाज कर पुलिस प्रशासन नें यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही बनाई। इस बारे में जब चौकी इंचार्ज गायघाट जितेंद्र मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कराई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad