Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के किशोर की अयोध्या सरयू नदी में डूबने से मौत

बस्ती के किशोर की अयोध्या सरयू नदी में डूबने से मौत




बस्ती। जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौआ गांव से एक परिवार मंगलवार की सुबह अयोध्या गया था। सरयू में स्नान करते समय दो सगे भाई व एक मौसेरे भाई बहन अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने तीन लोगों को बचा लिया। लेकिन एक किशोर डूब गया। काफी देर बाद उसे निकाला गया। उसे इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए जंहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


परिजन शव का पंचायतनामा कराकर अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। जानकारी के अनुसार सल्टौआ गांव निवासी रिटायर फौजी रमेश मिश्र सोमवार को अपने दोनों बेटों कवि उर्फ मानव (15), मानस (16) व बेटी पलक को साथ लेकर अयोध्या अपने ससुराल गए थे। वह बच्चों को ससुराल में छोड़कर घर वापस आ गए। मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे उनके बच्चे अपनी मौसी व अन्य बच्चों के साथ अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने चले गए। स्नान करते वक्त कवि उर्फ मानव, मानस अपने मौसेरे भाई अनुज (17) व बहन अनविशा (10) पुत्री संजय तिवारी निवासी नौगढ़ थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के साथ हैलीपैड के सामने सरयू नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगो के शोर मचाने पर स्थानीय जल पुलिस व गोताखोर तत्काल तीन बच्चों को डूबने से बचा लिए। लेकिन कवि उर्फ मानस को नहीं बचा सके। जल पुलिस व गोताखोरों ने काफी खोजबीन करने के बाद जाल डाल कर किशोर का शव बरामद किया। वह केन्द्रीय विद्यालय बस्ती में 11 वीं का छात्र था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad