Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक बार फिर मंहगाई की मार

एक बार फिर मंहगाई की मार




UP. DESK. लोकसभा चुनाव बाद जनता पर महंगाई की मार तेज हो गई है। अमूल दूध 2 से 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने देशभर के बाजारों में दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब, एमआरपी में 3 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जो एवरेज फूड इनफ्लेशन से कम है। इससे पहले फरवरी 2023 में अमूल ने ताजा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

आइये जानते हैं दूध कितना महंगा हुआ

अमूल गोल्ड 500 डस् की कीमत 33 रुपये से बढ़ा कर 34 रुपये कर दी गई है, जबकि एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ा कर 66 रुपये कर दी गई है। इसी तरह अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 27 से बढ़ा कर 28 रुपये और 1 लीटर की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये कर दी गई है। अमूल काउ मिल्‍क 500 एमएल की कीमत 28 से बढ़ा कर 29 रुपये और 1 लीटर की कीमत 56 से बढ़ा कर 57 रुपये कर दी गई है। अमूल बफैलो मिल्‍क के आधा लीटर पैकेट की कीमत 35 से बढ़ा कर 37 रुपये और 1 लीटर पैकेट की कीमत 70 से 73 रुपये कर दी गई है। अमूल स्लिम एंड ट्रीम 500 एमएल की कीमत 24 से बढ़ा कर 25 रुपये और 1 लीटर की कीमत 48 से बढ़ा कर 49 रुपये कर दी गई है। गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा है कि मिल्‍क प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad