Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेपरलीक गिरोह के मास्टरमाइंड ने लिया सुभासपा विधायक का नाम

पेपरलीक गिरोह के मास्टरमाइंड ने लिया सुभासपा विधायक का नाम




यूपी डेस्कः पेपर लीक को लेकर भाजपा की भारी क्षति हो रही है। जगह जगह आन्दोलन हो रहे हैं, विपक्ष शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहा है। पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता द्वारा सुभासपा विधायक वेदीराम को मुख्य अभियुक्त बताये जाने के बाद समूचा विपक्ष तेवर में आ गया है, वहीं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर विधायक के बचाव में उतर आये हैं। 


पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर पेपर लीक का आरोप लगाया है। बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैं असिस्टेंट हूं, असली पेपर लीक माफिया सुभासपा के विधायक बेदी राम है। लोकसभा में शुक्रवार को नीट-यूजी को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले इसी मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन। की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। 


संसद में हंगामा

पेपरलीक मामले को लेकर हंगामा कर रहे सदस्यों को अध्यक्ष ओम बिरला ने रहने और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य एसके नुरुल इस्लाम के लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने की कार्यवाही पूरी करने देने को कहा। इस्लाम के शपथ लेने के बाद विपक्षी सदस्य पुनः शोर करने लगे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन के बीच आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि नीट पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। वे शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री किरण रीजीजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सदस्यों को अपनी बात कहने का पर्याप्त समय दिया जाएगा। सरकार हर बात का जयाव देगी। इसके बाद भी विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे तो बिरला ने सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी।


कौन हैं वेदीराम

वेदीराम ओमप्रकाश राजभर के बेहद करीबी हैं। वह गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, सुभासपा ने उन्हें जखनियां विधानसभा सीट से टिकट दिया और जीतकर विधायक बन गए। पेपर लीक स्टिंग में फंसे सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ 3 राज्यों (यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में 8 केस दर्ज हैं। गैंगस्टर भी लग चुका है। पेपर लीक मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं। रेलवे की नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा। बेदी राम का नाम पेपर लीक मामलों से 24 साल से आ रहा है। विधायक ने मीडिया को दिये इण्टरव्यू में कहा है कि उन्होने सीएम योगी से मिलकर अपना रक्षा रख दिया है और जांच की मांग किया है। कहा ‘हमारे बहुत दुश्मन हैं, एक साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है’।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad