Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हल्द्वानी में किशोरी को रास्ते से उठा ले गया युवक, की दरिंदगी

हल्द्वानी में किशोरी को रास्ते से उठा ले गया युवक, की दरिंदगी




उत्तराखंड डेस्कः हल्द्वानी में सहेली के घर से वापस लौट रही नाबालिग संग इुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसी बीच उसके किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा 8 दिनों के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरअसल, किशोरी अपनी सहेली के घर से वापिस लौट रही थी तभी रास्ते में उसे सूरज नाम का युवक मिल गया। 


किशोरी सूरज को पहले से जानती थी। वह उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने यह भी कहा कि मामले की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। नाबालिग पीड़िता ने आठ दिन बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने परिवार वालों को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad