Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली

युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली




रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी अंतर्गत मझौआ कला द्वितीय व डुमरी ग्राम पंचायत के बीच स्थित पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रूधौली पुलिस ने लाश का शिनाख्त करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो शेयर कर जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह समय लगभग 11 बजे राहगीरों ने संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की बात कही है। ग्रामीणो ने पहले स्थानीय लोगों से लाश का शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अज्ञात युवक की हत्या कर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की गई। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad