Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नशे में धुत युवक ने दुकानदार का गला रेता, लखनऊ रिफर

नशे में धुत युवक ने दुकानदार का गला रेता, लखनऊ रिफर




बस्ती, 25 जून। मामूली विवाद में चाट का ठेला लगाने वाले युवक का गला रेत दिया गया। घटना सोमवार देर शाम की है। युवक रोज की तरह अपनी दुकान बंढ़ाकर घर लौट रहा था। तरास्ते में मोहल्ले का ही एक नशेड़ी उससे पैसे मांगने लगा। दुकानदार ने पैसा देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पहले उसने दुकानदार के सिर पर ईंट से हमला किया, उसके बाद चाकू युवक की गर्दन रेत दिया।


वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो जाता है। उसका नाम मोनू बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ दुकानदार को अस्पताल पहुचाया और पुलिस को जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामला बस्ती की कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुन पुरवा वार्ड नं-9 का है। पीड़ित दुकानदार का नाम सन्नी है। वहीं आरोपी का नाम मोनू है। परिवार के लोगों ने मोनू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सन्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें, सन्नी चाट का ठेला लगाकर अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करता है। सदर के सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी का कहना है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad