Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घर की पुरानी जर्जर दीवाल गिरने से युवक की मौत

घर की पुरानी जर्जर दीवाल गिरने से युवक की मौत




कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। कलवारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव मे सोमवार को मकान की पुरानी दीवाल गिरने से 19 साल का अजीत उसके चपेट मे आ गया। उसे गंभीर चोटें आयीं। आसपास व घर के लोग एंबुलेंस से कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पी एम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासिनी कौशिल्या ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र मे लिखा कि सोमवार की शाम को उसका 19 बर्ष का बेटा अजीत बाहर खेल रहा था कि अचानक घर की पुरानी जर्जर दिवार गिरने से उसके चपेट मे आ गया। घायलावस्था मे सी एच सी ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां के प्रार्थना पत्र पर शव को कब्जे मे लेकर कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad