Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव




बभनान, बस्ती 25 जून। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को लगभग 26 वर्ष की एक महिला का छत विछत अवस्था में शव मिला है। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मालगोदाम के निकट एक लगभग 26 वर्षीय महिला का छत-विक्षत शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बभनान रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों को दिया। रेलकर्मियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज मनकापुर ने बताया शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad