Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मत्स्य मन्त्री संजय निषाद के समर्थकों ने हत्यारोपी के घर मचाया तांडव

मत्स्य मन्त्री संजय निषाद के समर्थकों ने हत्यारोपी के घर मचाया तांडव




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 22 जून। जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में शनिवार को प्रदेश के मत्स्य मन्त्री संजय निषाद गए तो थे हत्या के एक मामले में मृतक के परिवार वालों को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने। लेकिन पता नहीं ऐसा कौन सा सम्बोधन किए कि उनके समर्थकों ने हत्यारोपी के घर पर चढ़ कर खूब तोड़ फोड़ की और तांडव मचाया। 


मौके पर मौजूद पुलिस वाले केवल वीडियो बनाते नजर आए। बाद में कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दीपू निषाद नामक युवक की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और गांव के ही यादव बिरादरी के चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। शनिवार को मंत्री संजय निषाद की उपस्थिति में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 


उनका आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की। संजय निषाद ने एस डी एम और सी ओ की जमकर क्लास ली। इसी दौरान संजय निषाद की मौजूदगी में ही ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत थाने की फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन वे शान्त रहे। बवाल के बाद मंत्री संजय निषाद वहां से धीरे से निकल गए। इसके बाद एडिशनल एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जिन्हें हिरासत में लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad