Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक झटके में डीएसपी से सिपाही बन गये कृपाशंकर कनौजिया

एक झटके में डीएसपी से सिपाही बन गये कृपाशंकर कनौजिया




UP DESK. 

उन्नाव के डिप्टी एसपी कृपाशकंर को शासन ने सिपाही बना दिया है। कानपुर के एक होटर में वे महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे। कृपाशंकर ने पीएसी में कॉन्स्टेबल के पद से प्रमोशन पाकर डीएसपी तक पहुंचे थे। लखनऊ में ण्डीजी के 22 जून को जारी आदेश के बाद गोरखपुर में पीएसी की 26 बटालियन में उनकी तैनाती की गई है। पुलिस अफसरों की इश्कमिजाजी कोई नई बात नही है। कृपाशंकर कनौजिया देवरिया के रहने वाले हैं। 


जुलाई 2021 में उनकी उन्नाव जिले की बीघापुर सर्किल में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से उनके अंतरंग सम्बन्ध हो गये थे। महिला सिपाही की तैनाती उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले एक थाने में थी। कृपा शंकर और महिला सिपाही दोनों पहले से शादीशुदा हैं। महिला का पति प्रयागराज के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात था। 6 जुलाई, 2021 को कृपा शंकर ने इलाज के लिए छुट्टी ली। उन्होंने पत्नी को घर आने की सूचना दी। लेकिन घर जाने की जगह महिला सिपाही के साथ कानपुर चले गए। वहां माल रोड स्थित एक होटल में दोनों ठहरे। कृपा शंकर ने अपने नाम पर कमरा बुक किया। इसके साथ सीयूजी और पर्सनल दोनों फोन बंद कर लिए।


पत्नी ने कॉल किया तो फोन बंद मिला। उन्होंने उन्नाव के एसपी आनंद कुलकर्णी को कॉल करके पूरी बात बताई। कहा फोन बंद होने से मुझे डर लग रहा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। इस पर एसपी ने सर्विलांस सेल को कृपा शंकर का पता लगाने के लिए लगाया। उनकी आखिरी लोकेशन कानपुर के माल रोड पर एक होटल में मिली। उन्नाव और कानपुर की संयुक्त टीम होटल पहुंची, तो पता चला कि शाम 5 बजे से कृपा शंकर एक महिला के साथ कमरे में हैं। जांच-पड़ताल के बाद होटल स्टाफ ने कमरा नंबर- 201 का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। 


इसके बाद होटल मैनेजर शिव कुमार खुद गए और कमरा खुलवाया। उन्होंने कृपा शंकर को बताया कि नीचे पुलिस टीम मौजूद है। तब वह नीचे पहुंचे। उनसे कहा गया कि आपकी पत्नी बात करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने पत्नी से बात की। पत्नी ने फोन पर ही कृपा शंकर को काफी बुरा-भला कहा। इसके बाद पुलिस कृपा शंकर को अपने साथ ले गई। इस भंडाफोड़ के बाद कृपा शंकर को सस्पेंड करके गोरखपुर पीएसी भेज दिया गया था। 18 जून को उनके खिलाफ दंड निर्धारण हुआ और आदेश 22 जून को जारी किया गया। वहीं, महिला सिपाही अभी उन्नाव के माखी थाने में तैनात है। इस मामले के बाद महिला सिपाही के पति ने उसको तलाक दे दिया है। इससे पहले भी कृपाशंकर की इश्कमजाजी चर्चा में रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad