बस्ती मे सर्पदंश से 32 वर्षीय महिला की मौत
बस्ती, 18 सितम्बर। हर्रैया थाना क्षेत्र के बांसगांव में गुरुवार को भूसा निकालने गई 32 वर्षीय सुनिंदा को सांप काट लिया। वह मवेशियों के लिये भूसा निकालने गई थी। परिजनों को जानकारी हुई तो वे एंबुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गये। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती भेजा गया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान सुनिंदा की मौत हो गई। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। महिला की मौत से गांव मे मातम का माहौल है।
बस्ती मे सर्पदंश से 32 वर्षीय महिला की मौत
September 18, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments