Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूरा यूपी हीट वेव की चपेट में, बंगाल- बिहार बॉर्डर पर अटका मानसून

पूरा यूपी हीट वेव की चपेट में, बंगाल- बिहार बॉर्डर पर अटका मानसून




यूपी डेस्कः पूरा यूपी एक करीब महीने से भीषण लू की चपेट में है। मानसून भी लेट है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया यूपी में आमतौर पर 18 जून को मानसून आ जाता है, लेकिन इस बार 16 दिनों से मानूसन यूपी से 700 किमी. दूर बंगाल-बिहार के बॉर्डर पर अटका हुआ है। अगर मानसून एक-दो दिन में चलता भी है तो कम से 8 से 9 दिन लेट हो सकता है। 


यानी, 26 जून के बाद ही मानसून यूपी पहुंच पाएगा। प्रो. श्रीवास्तव बताते हैं कि कुछ इलाकों में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। इसलिए छिटपुट जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। सोमवार शाम झांसी, अलीगढ़ और आगरा में प्री-मानसून के प्रभाव से ही बारिश हुई। पूर्वी यूपी में भी प्री मानसून से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, ये तय है कि पूरा प्रदेश अगले 5-10 दिन हीट वेव की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 5 जिलों में पारा 47 डिग्री के ऊपर रहा। प्रयागराज लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा है। यहां तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर 47.6°ब् रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म रात सोनभद्र की रही। पारा 35.1°ब् दर्ज किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad