Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चिनहट इलाके में कार गैराज में भयानक आग, कई गाड़ियां जलकर राख

चिनहट इलाके में कार गैराज में भयानक आग, कई गाड़ियां जलकर राख




लखनऊ, उ.प्र.। चिनहट इलाके में एक कार गैराज में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि चिनहट देवा रोड पर बाबा हॉस्पिटल के पास यूनिक मोटर नाम से कार गैराज है। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कई गाड़ियां आग की चपेट में ले लिया। गैराज में करीब 20 से ज्यादा लग्जरी कारें खड़ी थीं। इसमें से 9 गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं। कार में आग लगते ही तेज धमाके होने लगे। ब्लास्ट होने से पूरा इलाका दहल उठा। गैराज के पास मौजूद लोग भाग खड़े हुए। आग इतनी तेज थी की कोई भी बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लगी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad