Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गला काटकर हत्या मामले का डेढ़ महीने बाद भी पुलिस नही कर सकी खुलासा, हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग

गला काटकर हत्या मामले का डेढ़ महीने बाद भी पुलिस नही कर सकी खुलासा, हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग



बस्ती।
फेरी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले हरिकान्त की गला काटकर नृशंस हत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी न होने और मुण्डेरवा पुलिस की सुस्ती से परिजनों में रोष है। मंगलवार को मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी निवासी सन्तोष गुप्ता ने अपने भाई हरिकान्त की गला काटकर नृशंस हत्या मामले में पुलिस महानिरीक्षक और सी.ओ. रूधौली से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है।


पुलिस उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में सन्तोष गुप्ता ने कहा है कि गत 3 मई 2024 की रात में उनके भाई हरिकान्त गुप्ता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलाया गया और धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पत्र में कहा गया है कि मृतक हरिकान्त गुप्ता के साथ घटना से पूर्व रात्रि लगभग 10.30 बजे गांव के सोनू सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रम्हदेव सिंह गांव के निकट चौराहे पर मिले थे। 


उनके साथ अक्सर बैठने वाले अमृत सिंह उर्फ खन्नू सिंह पुत्र हंसनाथ, बुलट उर्फ शिवकुमार सिंह पुत्र उदयभान सिंह, लल्ला सिंह पुत्र श्याम मोहन सिंह, हल्लौर नगरा निवासी राजेश पुत्र सुखराज, सुबराती पुत्र गुलाम अली से भी पुलिस ने अभी तक कोई पूंछताछ नहीं किया। नृशंस हत्या मामले में पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। मुण्डेरवा पुलिस न तो जांच में रूचि ले रही है न कोई प्रभावी कार्यवाही कर रही है।  सन्तोष गुप्ता  ने मांग किया है कि उनके भाई हरिकान्त की हत्या मामले में दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ ही परिवार के जान माल की सुरक्षा करायी जाय।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad