Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु आवेदन करें

निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु आवेदन करें




बस्ती 29 जून। वित्तीय वर्ष 2024.25 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु अर्ह मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 01 जुलाई से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 जुलाई है। योजना की परियोजना लागत 0.67 लाख है। इस योजना में तालाबों, नदियों व अन्य जलसंसाधनों में मत्स्य आखेट से सम्बन्धित मत्स्य पालक एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को बोट, जाल, लाइफ जैकैट एवं आइस बॉक्स आदि पर 40 प्रतिशत अनुदान की सुबिधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख, विस्तृत विवरण कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण बस्ती में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad