Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में मासूम बच्ची संग दरिंदगी

बस्ती में मासूम बच्ची संग दरिंदगी




बस्ती, 29 जून। जिले में के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस को दिये तहरीर में मां ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले 13 साल के बालक ने बच्ची को खिलाने के बहाने घर से उठाया और उसे एक खंडहर मकान में लेकर चला गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया और बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। देखकर परिवार वालों के होश उड़ गये। लोग उसको डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। पूछने पर बच्ची आरोपी का नाम ले रही थी। बच्ची की माँ ने बताया कि जब उसने अपनी को रोते हुए देखा तो पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहते हुए देखा तो डॉक्टर के पास लेकर गई। तब पता चला कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। एसओ कलवारी भानू प्रताप सिंह का कहना है कि मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad