Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उधारी मांगने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

उधारी मांगने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम




यूपी डेस्कः उधारी के पैसे मांगने पर एक युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। मामला आगरा का है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ठेके पर वह युवक सेल्समैन से कहासुनी कर रहा है। उसे एक युवक समझा रहा है। तभी उसने जेब से ब्लेड निकाली और अपने गले पर ब्लेड चलाने लगा। थोड़ी देर में खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे पास के अस्पताल ले गए। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 


घटना के बाद युवक के घरवालों ने थाने को घेर लिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि दरोगा ने हंगामा कर रहे एक युवक को पीट दिया। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। मामला गोबरा नहर का है। शनिवार देर शाम युवक ठेके पर शराब लेने गया था। उसका 500 रुपए बकाया था। सेल्समैन ने उससे पैसा मांगा तो वह भड़क गया। उसकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई। ठेके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया। इसी बीच युवक ने गले पर ब्लेड चला ली। घर वालों का कहना है कि सेल्समैन ने युवक से पैसे छीन लिए गए। मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधारी के पैसे को लेकर विवाद हुआ। परिजनों का आरोप गलत है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad