Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चोरी के लैपटाप के साथ दो गिरफ्तार

चोरी के लैपटाप के साथ दो गिरफ्तार




हर्रैया, बस्ती। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को महूघाट गांव के पास से लैपटॉप चोरी करने वाले दो युवकों को 1560 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार एक युवक के विरूद्ध स्थानीय थाने में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि विगत दिनों लैपटॉप चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 


पुलिस टीम घटना का खुलासा करने के लिए प्रयासरत थी। शनिवार को मुखविर की सूचना पर उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, उमेश कुमार, कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव, विश्वजीत विश्वकर्मा एवं पवन कुमार यादव के साथ महूघाट गांव में कैलवरी आइडियल स्कूल के पीछे से मामले में संलिप्त एकडंगी निवासी विनय भास्कर सिंह पुत्र हरि शंकर सिंह तथा चमरहिया निवासी अमित कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1560 ग्राम गांजा तथा चोरी किया गया दो लैपटॉप बरामद हुआ। दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार विनय भास्कर सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में अपराध संख्या धारा 323, 394, 504, 506 आईपीसी, अपराध संख्या धारा 114, 147, 148, 149, 307, 504 आईपीसी तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad