Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे




नेशनल डेस्कः नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा। नरेन्द्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की। शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी नरेन्द्र मोदी के आवास पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad