Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा में सोते समय युवती की गला रेतकर हत्या

गोण्डा में सोते समय युवती की गला रेतकर हत्या




यूपी डेस्कः गोण्डा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा गांव में एक 20 वर्षीय युवती की सोते समय गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई हत्या की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत व सीओ शिल्पा वर्मा ने घटमास्थल का मुआयना किया और स्थानीय पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।  


बताया गया तुलसी रामपुरवा गांव के रहने वाले राजेश शुक्ल की बेटी श्वेता शुक्ला (20) सोमवार की रात घर की छत पर सो रही थी। आधी रात के बाद अज्ञात‌ हमलावर उसे छत से खींच ले गए और कमरे में ले जाकर उसका गला रेत डाला। हत्या के बाद युवती का शव उसके दरवाजे के सामने फेंक कर फरार हो गए। पिता राजेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो धानेपुर एसओ अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad