Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेम सम्बन्धों मे आड़े आ रहा था यशवंत, साजिश के तहत रास्ते से हटाया, दो गिरफ्तार

प्रेम सम्बन्धों मे आड़े आ रहा था यशवंत,
साजिश के तहत रास्ते से हटाया, दो गिरफ्तार

बस्ती, 12 सितम्बर।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा मे 09 सितम्बर को एक युवक का शव मिला था जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के खड़ौहा निवासी यशवन्त कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश के रूप मे हुई थी। वह उ0 प्र0 पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई गोरखपुर मे संविदा पर कार्यरत था। मृतक की बाइक यूपी 51 बीढब्लू 6513 दुबौलिया थनान्तर्गत बैरागल गांव मे मिली थी। 



क्षेत्राधिकारी ने मानसी दहिया ने मामले का खलासा करते हुये बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरान्त उन्हे जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों की पहचान रामललित चौधरी (29) पुत्र स्व0 हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम पनेराभारी थाना हरैया जनपद बस्ती तथा सोना देवी (55) पत्नी स्व0 श्रीपत निवासी कौडीकोल थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती के रूप मे हुई। मामले का खुलासा करने मे पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम का संयुक्त योगदान रहा। अभियुक्तों के पास से दो अदद मोबाइल कीपैड फोन, मृतक का पासपोर्ट, एस0बीआई बैंक का पासबुक, आधार कार्ड पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेन्स, 2070 नगद, तथा एक मोटर साइकिल नम्बर यूपी 51 एके 4990 (सफेद रंग की पैशन प्रो) बरामद की गई।



पूरा वाकया

पुलिस के मुताबिक 11 सितम्बर को मृतक के भाई हेमन्त कुमार ने स्थानीय थाने पर तहरीर दिया गया कि उनका भाई यशवन्त कुमार अपनी बाइक से 08 सितम्बर को मामा के लड़के अंकित कुमार के साथ गया था, ड्यूटी से वापस अंकित कुमार के साथ शाम करीब 07.30 बजे नगर बाजार आ गया था। अंकित कुमार नगर बाजार से अपनी मोटर साइकिल से अपने घर चला गया तथा यशवन्त घर पर वापस नहीं पंहुचा। 09 सितम्बर को वाल्टरगंज मे उसकी लाश मिली। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात पंजीकृत अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया और मामले के खुलासे के लिये टीम गठित की।


अभियुक्तों से हुई पूछताछ

पूछताछ में अभियुक्त रामललित चौधरी से पूछने पर बताया की पूर्व योजना के अनुसार मै सोना देवी के घर पहुचा तो सोना देवी बतायी कि यशवंत को भी फोन करके बुलाया गया है। वह भी आ रहा होगा। मै सोना देवी की लडकी रीमा से प्रेम करता हूँ तथा उससे मिलता जूलता रहता हूँ। इसी कारण मै उनके घर चला गया था। सोना देवी बतायी कि मेरे बहन की लड़की गुडिया को यशवंत परेशान करता है। 


वह उसको शराब आदि पीलाकर आपत्तिजनक विडियो बना लिया है और वही विडियो दिखाकर गुडिया से शारीरिक सबंध बनाता है। वह गुड़िया की शादी नही होने दे रहा है। जहाँ तय होता है। इसलिए आज हम लोगो को मिलकर यशवंत को जान से खत्म कर देना है। तब एक योजना के तहत यशवंत को लेकर गुडिया व शीला घर से करीब 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास करीब 09 बजे रात्री के आस पास ले गये, पीछे-पीछे मै तथा सोना देवी व रीमा भी पहुच गये। 


जब हम सभी लोग मै, यशवंत, रीमा, गुडिया, शीला, सोना देवी एकत्र हो गये तो रीमा ने पीछे से यशवंत का कालर पकड़ कर खंीच दिया, वह पीठ के बल गिर गया। तब सोना देवी, गुडिया एवं शीला एवं रीमा यशवंत के उपर चढ़ गये कि वह छुडाकर भाग न पाये। मै तथा रीमा उसका गला हाथ से दबा दिये और सोना देवी, गुडिया एवं शीला उसके सीने पर चढकर लात से दबाने लगे। थोडी ही देर मे ही यशवंत की मृत्य हो गयी। मै तथा रीमा यशवंत की मोटरसाइकिल लेकर उस पर बीच मे यशवंत की लाश को लाद कर मै गाड़ी चलाने लगा व रीमा पीछे बैठ कर यशवन्त के शव को कस के पकड़ रखी थी। 


यशवंत की लाश को लाकर गौरा से आगे धमौरा गाँव के पहले नहर के पास रोड के किनारे छुपा दिया तथा मै तथा रीमा उसी मोटरसाईकिल से पड़िया चौराहा होते हुये कप्तानगंज होते हुए सोना देवी के घर कौड़ीकोल पहुचा जहाँ यशवन्त की मोटरसाईकिल व रीमा को वहाँ छोड़कर मै अपनी मोटरसाईकिल लेकर अपने घर चला आया। आज मै तथा सोना देवी लखनऊ जाने के फिराक मे थे, पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के खुलासे मे वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय, उनकी टीम, एसओजी व सर्विलांय टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad