सवालों से मुंह मोड़कर चले गये मुख्यमंत्री, चीखती रही महिला पत्रकार
लखनऊ, 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रेस कान्फ्रेंस मे वरिष्ठ पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने तीखे सवाल पूछे, लेकिन जवाब देने की बजाय मुख्यमंत्री कान्फ्रेंंस से उठे और चले गये। महिला पत्रकार चीख चीख कर सवाल का जवाब देने की चुनौती देती रही लेकिन इसका कोई असर नही हुआ। कान्फ्रेंस मे मौजूद दूसरे पत्रकार दिव्या की ओर अवाक होकर देखते रहे।
यूपी मे इस वक्त ऐसा माहौल है जहां शासन सत्ता से तीखे सवाल पूछना किसी दिलेरी से कम नही है। निश्चित रूप से सवालों से जो भागे वह लोकतंत्र का हिमायती नही है। लेकिन अब दिव्या का क्या होगा। पता चल रहा है उसे पूछताछ के दायरे मे लिया गया है। सूत्रों की मानें तो प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद दिव्या की डिटेल ली गई और उस पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकार संगठनों ने इसका कड़ा विरोध जताया है।



Post a Comment
0 Comments