Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उन्नाव में डियूटी के दौरान सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड

उन्नाव में डियूटी के दौरान सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड




यूपी डेस्कः उन्नाव के हसनगंज कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने ऑनड्यूटी सर्विस रिवाल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे उठाकर पास के सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने लखनऊ उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है घर वालों ने उसकी शादी के लिए लड़की पसंद की थी।


लेकिन सिपाही को वो लड़की पसंद नहीं थी। फिर भी घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। हसनगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के नयावास निवासी मेघराज के बेटे देवांश तेवतिया 2019 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव में ही हुई थी। पुलिस लाइन से उन्हें थाना हसनगंज में तैनाती मिली थी। पिछले करीब 5 साल से इसी थाने पर तैनात थे। 3 महीने पहले देवांश का एक्सीडेंट हो गया था।



पैर में चोट लगने के चलते वह इलाज कराने के लिए घर चले गये थे। 20 दिन पहले ही ठीक होने पर थाना हसनगंज आये थे। इस समय देवांश की ड्यूटी थाना कार्यालय में थी। मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो देखा कि देवांश ने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। ये देखकर उसने शोर मचाया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad