Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पौधा लगाकर भूल जाते हैं लोग, गौहर अली से सीखिये

पौधा लगाकर भूल जाते हैं लोग, गौर अली से सीखिये




बस्ती। भीषण जानलेवा गर्मी में पौधे और वृक्ष सूखने न पाये इस उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली के संयोजन में जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर के निकट सदर तहसील, रजिस्ट्री दफ्तर, मुख्तार खाना के पास लगाये गये पौधे की कटाई छटाई निराई गोडाई, सिंचाई किया गया। जो ट्री गार्ड गाड़ी की ठोकर से टेढ़ी हो गई थी, उनको भी सीधा किया गया। पौधरोपण अभियान चलाने वाले गौहर अली ने कहा कि हम लोग पौधा लगाकर भूल नहीं जाते हैं।

बल्कि इनका हमेशा देखभाल करते रहते हैं जिससे वह लोगों के काम आ सके, पौधों के द्वारा ही हमें ऑक्सीजन, छाया और और लकड़ी मिलती है। हम लोगों इस मानसून में प्रत्येक परिवार को कम से कम 2 पौधा जरूर लगाना चाहिए। तभी हम आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ रख पाएंगे। लगाए हुए पौधे आपको हमेशा ऑक्सीजन लकड़ी फल और छाया देते रहेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से गौहर अली ने कहा कि समूचा देश विशेषकर उत्तर भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। लू से अनेक लोगों की मौत हो गई है। पशु, पक्षी तक बेहाल हैं। विकास के नाम पर आये दिन हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में सघन पौधरोपण और उनकी सुरक्षा से ही हम धरती पर जीवन को बचा सकेंगी। पौधों की कटाई, छटाई निराई गुड़ाई में गौहर अली के साथ अखिलेश राहुल, शरद पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad