Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेहोशी की हालत में मिले देवर भाभी की अस्पताल ले जाते समय मौत

बेहोशी की हालत में मिले देवर भाभी की अस्पताल ले जाते समय मौत




बिजनौर, उ.प्र.। बिजनौर के जोगिरमपूरी में दो बच्चो की मां को देवर से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। करीब एक महीने पहले घर से बिन बताए दोनो गायब हो गए। बीते शाम को पुलिस को बिजनौर के नजीबाबाद के पुल के पास दोनों बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने आनन फानन में उन्हे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन देवर भाभी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सीओ नजीबाबाद ने बताया कि बिजनौर के नजीबाबाद पुल के पास दोनों बेहोशी की हालत में पुलिस को मिले थे। पुलिस ने आनन- फानन में पास के ही नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन देवर भाभी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। पुलिस अफसरों का साफ तौर से कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों ने जहर का सेवन किया है दोनों एक माह पहले घर से बिन बताए चले गए थे। दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है साथ ही पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल करने में जुट गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad