Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीमा की अनेक योजनाओं को घर-घर पहुंचायें डाक कर्मी- आर.वी. चौधरी

बीमा की अनेक योजनाओं को घर-घर पहुंचायें डाक कर्मी- आर.वी. चौधरी - Postal workers should deliver many insurance schemes from door to door - R.V. Chowdhary




बस्ती। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल के सभागार में विशाल डाक व्यवसाय मण्डलीय मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवायें गोरखपुर आर.वी. चौधरी ने मेले में डाक विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी बचत योजनाओं, बीमा योजना, सुकन्या योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। 


कहा कि डाक विभाग की बैंकिंग सेवा को अत्याधुनिक बना दिया गया है और कुछ स्थानों पर एटीएम, चेक बुक आदि की सेवा शुरू हो गई है। डाक विभाग ने मोबाइल बैंकिंग की शुरूआत कर अब उपभोक्ताओं के बचत जमा एवं निकासी प्रक्रिया को आसान कर दिया है। उन्होने इस बात पर जोर दिया डाक पालों, विभागीय कर्मचारी, डाकिया लोगों तक योजनाओं को पहुंचे जिससे अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सके। डाक व्यवसाय मेले में विभिन्न योजनाओं, बीमा आदि में 12 लाख, 49 हजार से अधिक धन का व्यवसाय हुआ। 


इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया। डाक व्यवसाय मेले में डाक अधीक्षक रवि कुमार, सहायक अधीक्षक खलीलाबाद उप मण्डल अशोक कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, डी.के. भारती, सूर्य प्रकाश पटेल, भीम प्रसाद, बसन्त कुमार, राजेश पाण्डेय आदि ने विभागीय कर्मचारियों को योजनाओं की बिन्दुवार विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि लोगों तक योजना पहुंचे तो निश्चित रूप से इसका लाभ भी उन तक पहुंचेगा। कहा कि इसके लिये विभागीय कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी होगी। मण्डलीय डाक मेले में बस्ती मण्डल के डाक विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण डाक सेवक आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad